तबलीगी जमात के बाद एक और जमात ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर संकट खड़ा कर दिया है। तुर्कमान गेट की जमात-ए-शूरा के करीब 11 सदस्यों के गुजरात पहुंचने की जानकारी मिली है।
नई दिल्ली। तबलीगी जमात के बाद एक और जमात ने कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर संकट खड़ा कर दिया है। तुर्कमान गेट की जमात-ए-शूरा के करीब 11 सदस्यों के गुजरात पहुंचने की जानकारी मिली है। इनमें से चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है।सरकार और प्रशासन दोनों चौकन्ना हो गए हैं। अब ऐसे लोगों पर निगाह रखी जा रही है ताकि कोरोना का संक्रमण ज्यादा न फैल सके।
अभी तक तबलीगी जमात को कोरोना वायरस का सबसे बड़ा कैरियर माना जा रहा है। जमात के जलसे के जरिए देश के विभिन्न राज्यों तक कोरोना के वायरस का संक्रमण फैला है। ऐसे लोगों की संख्या सैकड़ों में है जो जमात के जलसे की वजह से इस वायरस का शिकार हो गए।
जमात-ए-शूरा के 11 सदस्य पहुंचे गुजरात
जमात-ए-शूरा के करीब 11 सदस्यों के गुजरात पहुंचने की जानकारी आने के बाद गुजरात सरकार सतर्क हो गई है। गुजरात के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने बताया कि शूरा के 1095 लोग गुजरात आए हैं। उन्होंने बताया कि भरूच में शूरा-ए-जमात के मरकज से आए चार लोगों के टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। इन चार लोगों के कोरोना से संक्रमिक पाए जाने के बाद राज्य में विशेष तौर पर सतर्कता बरती जा रही है।
तमिलनाडु से पहुंचे थे भरूच
शूरा-ए-जमात के जो 4 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उनके बारे में जानकारी मिली है कि ये सभी तमिलनाडु से ट्रेन के जरिए अंकलेश्वर पहुंचे और फिर वहां से बस के जरिए भरूच पहुंचे थे। जांच पड़ताल में पुलिस को यह भी पता चला है कि ये लोग 12 से 17 मार्च तक मस्जिद में ठहरे थे तथा बाद में पा



0 Comments